modi cabinet ne liye bade faisle sena par kharch honge 11 hajaar crore

मोदी कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले, सेना पर खर्च होंगे 11 हजार करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इनमें सेना के लिए स्पेक्ट्रम मुहैया करने का प्लान भी शामिल है। कैबिनेट ने इस पर 11 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला लिया है। साथ ही, माइक्रो इरिगेशन यानी सिचाई के लिए 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही, मेट्रो को नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा सेक्टर 62 तक विस्‍तारित किया जाएगा, जो कुल 6.75 किमी है। 1967 करोड़ रुपए इस पर खर्च होंगे।

कैबिनेट कमिटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स के फैसले

सेना के लिए जो स्पेक्ट्रम मुहैया करवाने का प्लान है, उसके लिए 11 हजार तीन सौ करोड़ रुपए को मंजूरी दी गई है।

डीएमआईसी यानी दिल्ली मुंबई तक का रास्ता बनाने में और तेजी लाई जाएगी। 1500 किलोमीटर के इस रास्ते में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिकल हब यानि फ्रेट विलेज जगह जगह बनेंगे, अभी पहला हरियाणा में बनाया जाएगा।

पांच हजार करोड़ रुपये माइक्रो इरिगेशन पर खर्च होंगे. इससे राज्यों में बेहतर इरीगेशन सिस्टम डेवल्प होगा।

झारखंड के देवघर में नया एम्स स्थापित होगा 750 बेड होंगे और मेडिकल कालेज होंगे, देवीपुर ब्लाक में बनेगा ये एम्स, झारखंड सरकार ने जमीन दे दी है, 45 महीने में पूरा होगा ये और 1100 करोड़ खर्च होंगे।

आंध्र प्रदेश में केन्द्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना होगी, जिसमें 902.7 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

मोदी कैबिनेट के फैसले

भारत और ब्रुनेई के बीच में सूचना के आदान प्रदान जिसमें टैक्स इग्जामिनेशन है, उस योजना को मंजूरी दे दी गई है।

नेशनल पालिसी आन बायो फ्यूल को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी गई। सिर्फ 17 फीसदी फ्यूल भारत उत्पादन कर पाता है, बाकी की कमी को पूरा करने के लिए इस योजना को मंजूरी दी गई है।

पब्लिक सेक्टर संस्थानों के बीच कोई विवाद होगा तो पहले वो संबधित सेकेट्री के पास जाएंगे, अगर रिजाल्व नहीं होगा तो कैबिनेट सेकेट्री के पास वो जाएंगे। कोर्ट नहीं जाएंगे ये लोग.. ये फैसला लिया गया है।

नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ डेवलपमेंट संस्थान भोपाल में खोला जाएगा।

mridul kesharwani
By mridul kesharwani , May 17, 2018

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.