गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया को दी ट्विटर से शुभकामनाएं

रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आज विश्व के सभी लोगों को इस पर्व की शुभकामनाएं दी। यह शुभकामना संदेश ने उन्होंने ट्विटर हैंडल के जरिये दिया।

गुरु पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री मोदी अपने निजी ट्विटर हैंडल सहित पीएमओ इंडिया पर बहुत संक्षेप, केवल एक पंक्ति, में लिखते है: “गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनायें। Greetings on the auspicious occasion of Guru Purnima.”

guru-purnima-pmo-india
हिन्दू धर्म में गुरू पूर्णिमा पर्व आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन गुरु के प्रति विशेष सम्मान प्रकट किया जाता है। यही कारण है आज के दिन मंदिरों और साधू-संतों के आश्रमों में विशेष पूजा-अनुष्ठान किए जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि गुरु पूर्णिमा के दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्म हुआ था। मान्यता है कि उन्होंने चारों वेदों को लिपिबद्ध किया था। इस कारण उनका एक नाम वेद व्यास भी है। उनके सम्मान में गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है।

गुरू पूर्णिमा के अवसर दिन मथुरा के ब्रज स्थित गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की परंपरा भी है, जिसमें भाग लेने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं।

admin
By admin , July 20, 2016

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.