pm narendra modi ne ki puducherry me rally

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कांग्रेस पर हमला, 48 महीने की हमारी सरकार, 48 साल उनका कारोबार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को पहली बार पुदुच्चेरी दौरे पर गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने यहां रैली को संबोधित किया। रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने भारत में 48 साल तक शासन किया। हमें इस बात पर विचार करना होगा कि 48 साल में हमें क्या मिला?” उन्होंने कहा, “इस मई में हमारी सरकार को 4 साल हो जाएंगे, यानी 48 महीने। दोनों के कार्यों की तुलना करने की जरूरत है। यह केंद्र शासित प्रदेश है, यहां सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही शासन किया है।”


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में हमेशा से अलग-अलग धर्मों, संस्कृतियों के अस्तित्व और सम्मान को स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया ‘मैं लंबे समय बाद पुदुच्चेरी आया हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, “कई वर्षों से पुदुच्चेरी का विकास रुका हुआ है, लेकिन अब यहाँ विकास का प्रकाश फैलेगा। यहां आकर मैं खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं। इसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पुदुच्चेरी के सीएम नारायणसामी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-‘आगामी चुनाव में नॉर्थ ईस्ट के कुछ राज्यों से, कर्नाटक से कांग्रेस की सरकार जाने वाली है। जून के बाद केवल पुदुच्चेरी में नारायणसामी कांग्रेस के सीएम रह जाएंगे। इसके बाद कांग्रेस एग्जिबशन के तौर पर उनको देशभर में दिखाएगी।


आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुदुच्चेरी पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के साथ उप राज्यपाल किरण बेदी व अन्य मंत्रियों भी मौजूद थे। इसके पहले पीएम नरेंद्र मोदी श्री अरबिंदो के आश्रम गए थे। वहां उन्होंने गुरु श्री अरबिंदो को श्रद्धांजलि दी। यहां से रैली संबोधन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के पड़ोस में स्थित ऑरोविल (सिटी ऑफ डॉन) इंटरनेशनल टाउनशिप के लिए रवाना हुए है। वहां वह स्कूल में स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल होंगें।

D Ranjan
By D Ranjan , February 25, 2018

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.