pm narendra modi ne kavi kedarnath singh ke nidhan par jataya shok

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान कवि केदारनाथ सिंह के निधन पर जताया शोक

हिंदी के महान कवि-साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता केदारनाथ सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्घांजलि दी।

पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने शोक संदेश में कहा, हिन्दी के महान कवि-साहित्यकार केदारनाथ सिंह जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उन्होंने लोकजीवन की संवेदनाओ को अपनी कविताओं में जगह दी। साहित्य जगत और सामान्य जन दोनों को हमेशा उनसे प्रेरणा मिलती रहेगी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुखद घड़ी में संबल प्रदान करें।


केदारनाथ सिंह को वर्ष 2013 में भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उनकी प्रमुख रचनाओं में अभी बिल्कुल अभी ,जमीन पक रही है, अकाल में सारस, तालस्तॉय और साइकिल, बाघ तथा सृष्टि में पहरा शामिल हैं।

कवि केदारनाथ सिंह का जन्म 1934 में उत्तर प्रदेश के बलिया में हुआ था। वो हिंदी कविता में नए बिंबों के प्रयोग के लिए जाने जाते हैं।

mridul kesharwani
By mridul kesharwani , March 20, 2018

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.