बिना आराम काम करने वाले PM मोदी की सैलरी के बारे में सुनकर चौंक जाएंगे आप

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता में रहते हुए हुए 2 साल हो गए हैं। दो साल पूरे होने का जश्न शानदार तरीके सम मनाया जा रहा है। PM Modi के बारे में जानने वाले कहते हैं कि वो बिना थके लगातार काम करने में यकीन रखते हैं। पीएम मोदी की ऊर्जा और लगातार काम करने के कारण विरोधी भी उनकी तारीफ करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिन में 12 घंटे से ज्यादा काम करने वाले पीएम मोदी की सैलरी कितनी है।

PM-Modi-Salaryआपको बताते हैं कि पीएम मोदी दिन में कितना समय पीएमओ में गुजारते हैं। आधिकारिक तौर पर सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक वो दफ्तर में रहते हैं। दिन भर में मोदी कुल मिलाकर 12 से 18 घंटे तक काम करते हैं। खबरों के मुताबिक वो केवल 3 घंटे की नींद लेते हैं। इतना काम करने के बाद जो उनको सैलरी मिलती है वो हैरान करती है। PM Modi को सालाना 19.2 लाख रूपए सैलरी मिलती है। यानि लगभग 1 लाख 60 हजार रूपए प्रतिमाह। इसी सैलरी में पर्सनल स्टाफ, घर और दूसरी चीजें शामिल हैं।

दुनिया के दूसरे राष्ट्राध्यक्षों की सैलरी से PM Modi की सैलरी की तुलना करें तो पता चलता है कि उनकी सैलरी बहुत कम है। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को सालाना 90 लाख रूपए मिलते हैं, यानि 7.5 लाख पर मंथ। ब्रिटिश पीएम डेविड कैमरन को सालाना 1 करोड़ 31 लाख रूपए मिलते हैं, यानि 10 लाख रूपए प्रति माह। जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल को प्रति माह 16.8 लाख रूपए मिलते हैं। तो वहीं बराक ओबामा को सालाना 2 करोड़ 42 लाख रूपए यानि पर मंथ करीब 20 लाख रूपए मिलते हैं। इसके मुताबिक ओबामा पीएम मोदी से 12 गुना ज्यादा कमाते हैं।

अगर प्रति घंटे कमाई की बात करें तो इस में भी PM Modi दुनिया के बड़े नेताओं से काफी पाछे हैं। नरेंद्र मोदी जहां प्रति घंटे 320 रूपए कमाते हैं, वहीं डेविड कैमरन की प्रति घंटे की कमाई 2 हजार 193 रूपए है। पुतिन की प्रति घंटे की कमाई 1 हजार 505 रूपए है। एंजेला मार्केल की प्रति घंटे की कमाई 3 हजार 348 रूपए है। बराक ओबामा की प्रति घंटे की कमाई 4 हजार 36 रूपए है। इन आंकड़ों से साफ है कि दिन में इतना काम करने के बाद भी पीएम मोदी को काफी कम सैलरी मिलती है।

admin
By admin , May 30, 2016

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.