मोदी ने जम्मू-कश्मीर को दिए दो बड़े तोहफे, मुफ्ती को भी किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर कटरा पहुंचे। यहां मोदी ने माता वैष्णो देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल का उदघाटन किया। इस दौरान उनके साथ जम्मू कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती भी थीं। इसके बाद मोदी यहां से श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने छात्रों को डिग्री देने के बाद उन्हें संबोधित भी किया।

अपने भाषण में मोदी ने कहा, किसी को पूछो आगे क्या करना है तो कोई कहता पहले तो पढ़ाई कर लूं। जो इतनी ही सोच रखता है उसके लिए कल के बाद एक बड़ा प्रश्नवाचक चिन्ह आ जाता है। जीवन के हर पल को हम देखते जाएंगे तो पता चलेगा कि क्या योगदान होगा।

देवी नारायण सुपर स्पेशलिटी हास्पिटलआपमें से बहुत होंगे जिन्होंने सुना होगा कि इसे इंजीनियर बनाना है। धीरे-धीरे वो इंजेक्ट होते गए। जब कुछ नहीं हुआ तो यहां पहुंच गए। जो नहीं बने उसे भूल जाइए, जो बने हैं उसे जिएं। कुंठा, असफलता बोझ नहीं बनना चाहिए। वो आग बढ़ने का रास्ता होना चाहिए।

आप यहां से कई सपने लेकर जा रहे हैं। कभी कभार बनने के सपने बोझ भी बन जाते हैं जब आप कुछ बनना चाहते हैं। हो सकता है कुछ दिन बाद आंदोलन हो पुरुषों के आरक्षण का कि हमारे लिए इतने गोल्ड मेडल आरक्षित हों। अभी दीपा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। जरूरी नहीं कि सुख सुविधा हों वही कुछ बनता है, बनने के लिए हौसले की जरुरत होती है। दशरथ मांझी का नाम कौन नही जानता है। बिहार का एक किसान रास्ता बना दिया।

admin
By admin , April 20, 2016

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.