पीएम के गोद लिए गांव जयापुर में अब खुले में शौच करने पर 500 रुपये जुर्माना

admin
By admin , January 26, 2016
प्रधानमंत्री की ओर से गोद लिए गए उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के जयापुर गांव में मंगलवार 26 जनवरी से खुले में शौच करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यही नहीं ऐसा करने पर 500 रुपये का जुर्माना भी वसूला जाएगा। गांव की पंचायत ने स्वच्छता बरकरार रखने के लिए ये फ़ैसला लिया है। वाराणसी संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले जयापुर गांव ने पीएम मोदी के गोद लिए जाने के बाद से काफी तरक्की की है। गणतंत्र दिवस की...

Read More

67वां गणतंत्र दिवस आज, परेड में दिखेगी सैन्य शक्ति, उपलब्धियां और परियोजनाएं

admin
By admin , January 26, 2016
भारत की सैन्य शक्ति और विभिन्न क्षेत्रों में उसकी उपलब्धियां, अत्याधुनिक रक्षा प्रणाली, सांस्कृतिक विविधता, सामाजिक परंपराएं, आत्म-निर्भरता और स्वदेशीकरण पर सरकार का जोर, इन सभी की झलक 67वें गणतंत्र दिवस समारोह में परेड के दौरान आज राजपथ पर नजर आएंगी।

मेजर बेटे की खोज को PM मोदी ने किया सम्मानित

admin
By admin , January 25, 2016
दुश्मन के खिलाफ सैन्य आपरेशन में अहम जीपीएस और कॉम्पास आधारित नेविगेशन सिस्टम के लिए सेना के एक मेजर ने हाईटेक एंड्रायड एप्लीकेशन विकसित की है। दिशा नाम की इस एंड्रायड एप्लीकेशन को हाथीबड़कलां नयागांव के मेजर दीप प्रधान ने विकसित किया है। इन्फेंट्री रेजिमेंट छह गढ़वाल के मेजर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के माहिर हैं। उनकी विकसित की गई एप्लीकेशन के सेना में ट्रायल के दौरान अच्छे नतीजे मिले हैं। इसके बाद इस साल सेना दिवस (15 जनवरी) पर इनोवेशन आफ...

Read More

भारत-फ्रांस में हुए 16 समझौते, स्मार्ट सिटी से जुड़े तीन करार भी शामिल

admin
By admin , January 25, 2016
फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद के आगमन पर यहां भारत व फ्रांस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के 16 करार किए गए, जिनमें महिंद्रा समूह तथा यूरोपीय विमान कंपनी एयरबस समूह के बीच भारत में हेलीकॉप्टर विनिर्माण के साझा उद्यम का समझौता तथा स्मार्ट शहर से जुड़े तीन करार शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मेहमान राष्ट्रपति की उपस्थिति में हुए इन समझौतों में शहरी विकास, शहरी परिवहन, जल व कचरा शोधन व सौर उर्जा जैसे क्षेत्रों से जुड़े...

Read More

Copyright 2018 | All Rights Reserved.