सुबह 4 बजे से लेकर रात 11 बजे तक, जाने मोदी की दिनचर्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम करने का अंदाज बेहद निराला है। मोदी 66 साल की उम्र में भी 18 घंटे काम करते हैं। वो हर चीज पर अपनी बारीक नजर बनाए रखते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो मोदी का काम करने का तरीका बिल्कुल कॉर्पोरेट स्टाइल में है। उनके भाषण लोगों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।

आखिर उम्र के इस पड़ाव पर भी मोदी कैसे इतने ऊर्जावान बने रहते हैं ये हर किसी के लिए एक पहेली जैसा है।

मोदी प्रात: काल 4:00 बजे उठते हैं। वो अपने दिन की शुरुआत सुबह की एक कप चाय के साथ करने के बाद इंटरनेट पर पीएमओ की वेबसाइट पर एक नजर डालते है। मोदी इसके साथ-साथ बीते दिन के सभी ट्वीट और उस पर आने वाली प्रतिक्रिया पर भी अपनी नजर बनाए रखते हैं।

अपने व्यस्त दिन को स्ट्रेस फ्री बनाए रखने के लिए मोदी हर रोज आधा घंटा योगासन करते हैं। जिसके बाद वो थोड़ा समय मेडिटेशन के लिए भी निकालते हैं। मोदी को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो देश में हैं या फिर विदेश में, वो अपने इस रूटीन को बड़ी तन्मयता से फॉलो करते हैं।

admin
By admin , May 16, 2017

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.