Jairam Thakur ne cm pad ki shapth li

जयराम ठाकुर ने CM पद की शपथ ली, पीएम नरेंद्र मोदी रहे मौजूद

हिमाचल प्रदेश में एक नए इतिहास का गवाह बना है। यहां पहली बार मंडी के विधायक जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की और इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पहली बार मौजूद रहे। शिमला के रिज मैदान पर हो रहे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने जयराम ठाकुर को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई।

Himachal CM Take Oath

जयराम ठाकुर ने खुले मैंदान में जनता के सामने शपथ ग्रहण की और उनके बाद 10 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने वालों में महेंद्र सिंह ठाकुर, सुरेश भारद्वाज, रामलाल मरकंडा, सरवीण चौधरी, राजीव सैजल, अनिल शर्मा, विपिन परमार, वीरेंद्र कंवर, विक्रम सिंह, गोविंद सिंह।

पिता की आई याद

शपथ ग्रहण से पहले जयराम ठाकुर को अपने पिता की याद आ और उन्होंने कहा कि आज मेरे पिता जी होते तो बड़े खुश होते। उनका एक साल पहले निधन हो गया। मेरे माताजी भी अस्वस्थ्य हैं लेकिन उनका आशीर्वाद मेरे साथ है यही बड़ी बात है। लोगों ने हममें विश्वास दिखाया है हम उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।

PM Narendra Modi and Himachal CM

Image Source =”narendramodi.in”

वहीं जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ने भी कहा कि यह आम लोगों के विश्वास की जीत है। सरकार से ढेर सारी उम्मीदें हैं कि वो लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें सुलझाने का प्रयास करेंगे।

मंडी के लोगों के लिए खास दिन

यह दिन मंडी के लोगों के लिए विशेष है क्योंकि पहली बार इस सीट का कोई विधायक राज्य का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। छोटा राज्य होने के कारण यहां कैबिनेट में 11 मंत्री रहते हैं। लेकिन माना जा रहा है कि आज के शपथ ग्रहण में ठाकुर के साथ 6 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए शिमला के रिज मैदान पर सुबह से ही लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, अंनत कुमार गीते, थावर चंद गहलोत मंच पर मौजूद हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा शिमला पहुंच चुके हैं। पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण अाडवाणी के अलावा राज्यों के मुख्यमंत्री व 6 राज्यों के उप-मुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के विभिन्न भागों से करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

PM Narendra Modi and Himachal CM With Cabinet Ministers

mridul kesharwani
By mridul kesharwani , December 27, 2017

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.