एनएसजी पर प्रधानमंत्री मोदी की तरकश में अभी और तीर है

भारत को एनएसजी की सदस्यता नही मिलने से जहाँ भारत में मायुसी है वही भारत के कुछ राजनैतिक दल अपनी ओछी मान्सिकता दिखाते हुये भारत की एनएसजी की विफलता को मोदी की विफलता दिखा कर अपनी संकुचित मान्सिकता का परिचय दे रहें है। भारत को एनएसजी में मिला असफलता पर आम आदमी पार्टी के कई नेता अघोषित खुशी मना रहें हैं जो की उनकी विकृत मान्सिकता को दर्शाता है।

NSG-Modi

एक तरफ तो भारत में एनएसजी सदस्यता को लेकर कुछ राजनैतिक पार्टी अपनी विकृत मान्सिकता दिखा रहा है वही अमेरिका ने भारत का एक बार फिर से समर्थन करते हुये कहा “इस साल के अंत तक भारत परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की पूर्ण सदस्यता हासिल कर लेगा। अमेरिका ने अपने अधिकारीक बयान सोल में परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह की बैठक की समाप्ति के बाद दिया है, इस बैठक में चीन के विरोध के चलते भारत की सदस्यता पर कोई फैसला नहीं हो सका।

ओबामा प्रशासन के कुछ शीर्ष अधिकारी ने भारत की सदस्यता पर भरोसा दिलाया है की इस साल के अंत तक आगे का रास्ता निकाल लिया जाएगा। अमेरिकन अधिकारी ने कहा कि कुछ काम करने की जरूरत है। लेकिन हमें पुरा भरोसा है की भारत इस साल के अंत तक परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह का पूर्ण सदस्य होगा। भारत की एनएसजी की सदस्यता को लेकर अमेरिका सरकार को पूरा भरोसा है और आगे से ओबामा प्रशासन नई दिल्ली और अन्य देशों के साथ मिलकर रणनीति पर काम कर रहा है।

admin
By admin , June 27, 2016

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.