commonwealth games pm narendra modi ne twitter par bhartiya dal ko shubhkamnae di

कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर भारतीय दल को शुभकामनायें दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के लिये आज भारतीय दल को शुभकामना देते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेल 2018 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को शुभकामनायें।


हमारे खिलाड़ियों ने काफी मेहनत की है और ये खेल उनके लिये प्रतिभा दिखाने का अद्भुत मौका है। हर भारतीय हमारे दल की हौसला अफजाई कर रहा है।

सीरिंज विवाद के बावजूद भारतीय दल का मनोबल कम नहीं हुआ है और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे। भारत ने 220 सदस्यीय दल भेजा है और गुरुवार को पहले दिन विश्व चैम्पियन भारोत्तोलक मीराबाई चानू पदक की प्रबल दावेदार होगी।

mridul kesharwani
By mridul kesharwani , April 4, 2018

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.