bharose ke mamale me bharat ka rutaba kayam duniyabhar me 3rd vishvasaniya desh

भरोसे के मामले में भारत का रुतबा कायम, दुनियाभर में तीसरा विश्वसनीय देश

भारत दुनिया के तीसरे भरोसेमंद देशों में से एक है। एक सर्वे में सोमवार को यह बात सामने आई। इसमें कहा गया है कि पिछले साल की तुलना में भारत में वहां की सरकार, बिजनेस, गैर सरकारी संगठन और मीडिया को लेकर भरोसा घटा है। इसके बावजूद भारत भरोसेमंद राष्ट्रों की सूचि में अपनी जगह कायम रख सका है। एडेलमैन ट्रस्ट बैरोमीटर ने यह सर्वे किया है। सर्वे ऐसे समय सामने आया है जब मंगलवार से चार दिवसीय विश्व आर्थिक मंच वार्षिक सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा।

सर्वे रिपोर्ट में कहा गया है कि इन चार क्षेत्रों में (वहां की सरकार, बिजनेस, गैर सरकारी संगठन और मीडिया) लोगों का विश्वास अभी भी काफी हद तक बना हुआ है। 28 देशों की इस सूची में 20 बेहद गैरभरोसेमंद देश बताए गए हैं। सूची में चीन पहले नंबर पर है। चीन को ट्रस्ट इंडैक्स के दोनों क्षेत्रों में जागरूक नागरिकों और आम नागरिकों के भरोसे में क्रमश: 83 और 74 अंक प्राप्त हुए हैं।

वहीं भारत को इन देने क्षेत्रों में क्रमश: 77 और 68 अंक प्राप्त हुए हैं। जबकि इंडोनेशिया को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। यह सर्वे 28 देशों में 33 हजार से अधिक लोगों से पूछे गए ऑनलाइन सवालों पर आधारित है। सर्वे पिछले साल 28 अक्टूबर से 20 नवंबर के बीच किया गया। सर्वे के मुताबिक भारत उन छह देशों में शामिल है, जहां भरोसा बेहद घटा है। इन देशों में अमेरिका, इटली, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और कोलंबिया भी शामिल है।

Prabhat Sharma
By Prabhat Sharma , January 23, 2018

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.