सिंहस्थ कुंभ 2016 : पांचवां पर्व स्नान आज, 12 मई को पीएम मोदी भी आयेंगे

महाकाल की नगरी में सिंहस्थ कुंभ का पांचवां पर्व स्नान आज यानी शंकराचार्य जयंती पर हो रहा है जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण सिंहस्थ पहुंच चुके हैं। इस स्नान के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

simhastha-kumbh-mela-Ujjainआपको बता दें कि सिंहस्थ कुंभ के दौरान 10 स्नान तिथियां तय की गई थी। इसमें तीन शाही स्नान और सात विशेष पर्व स्नान शामिल थे। सिंहस्थ महाकुंभ में अभी तक दो ‘शाही स्नान’ एवं दो ‘विशेष पर्व स्नान’ हो चुके हैं।

अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ

सिंहस्थ कुंभ के दौरान निनोरा गांव में 12 से 14 मई तक तीन-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय विचार महाकुंभ होने जा रहा है। इस विचार कुंभ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिस्सा लेंगे।

दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा

इनके अलावा यहां योग गुरु स्वामी रामदेव, सुरेश जोशी, भैय्याजी जोशी, केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वंदना शिवा, रेबेका-न्यूयार्क, मनीष कुमार और सुभाष पालेकर के प्रतिनिधि व्याख्यान देंगे। जया जेटली सत्र की अध्यक्षता करेंगी।

admin
By admin , May 11, 2016

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.