भाजपा या उसके गठबंधन की सरकारों का दायरा साल 2014 के बाद से लगातार बढ़ रहा है। अभी 20 राज्यों में भाजपा की सरकार है। 21वें राज्य कर्नाटक में सरकार बनाना तय है। मई में जब मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी तब भाजपा या एनडीए की सिर्फ 8 राज्यों में और कांग्रेस की 14 राज्यों में सरकार थी। कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनी तो कांग्रेस सिमटकर सिर्फ पुड्डुचेरी, पंजाब और मिजोरम में रह जाएगी। दिल्ली समेत बाकी 7 राज्यों में दूसरे दलों की सरकार है।
![Siyasi Naksha 2](https://blog.modiforpm.org/wp-content/uploads/2018/05/Siyasi-Naksha-2.jpg)
Source: Bhaskar
मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 21 राज्यों में चुनाव हुए, भाजपा ने 14 में सरकार बनाई
![Siyasi Naksha 1](https://blog.modiforpm.org/wp-content/uploads/2018/05/Siyasi-Naksha-1.jpg)
Source: Bhaskar
2014: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर
2015: दिल्ली, बिहार
2016: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी
2017: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल
2018: त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय
14 राज्य जिनमें भाजपा ने सरकार बनाई: महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा, गुजरात, हिमाचल, त्रिपुरा, नगालैंड, मेघालय।
![Siyasi Naksha](https://blog.modiforpm.org/wp-content/uploads/2018/05/Siyasi-Naksha.jpg)
Source: Bhaskar
बिहार में एनडीए के सहयोगी दल जदयू की सरकार है। हालांकि, यहां भाजपा हारी थी। डेढ़ साल बाद उसका जदयू से गठबंधन हुआ और सत्ता में आई।
68% आबादी और 59% इकोनॉमी वाले राज्यों में भाजपा की सरकार।