नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के संदर्भ में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का महत्वपूर्ण संदेश

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के लागू होने के बाद से ही विपक्षी पार्टियों ने देश की मासूम जनता को गुमराह करते हुए इसका दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया था। जिसके परिणाम स्वरुप आज देश की राजधानी से लेकर कई राज्यों में सड़क पर हंगामे हो रहे हैं।

हालांकि, सभी जगह स्थिति कंट्रोल में है, लेकिन इसके बावजूद भी कांग्रेस व अन्य पार्टियां देश में माहौल खराब करने को लेकर उतारू हैं। जिसे देखते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील की है। आइये जानते है पीएम मोदी ने अपने सन्देश में क्या क्या कहा –

नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 संसद के दोनों सदनों द्वारा भारी बहुमत से पारित किया गया है। यह बड़ी संख्‍या में राजनीतिक दलों और सांसदों के समर्थन से पारित हुआ है। यह कानून सबको अपनाने, सौहार्द, भाईचारे और करूणा की देश की सदियों पुरानी संस्‍कृति का परिचायक है।

मैं अपने समस्‍त देशवासियों को समान रूप से आश्‍वस्‍त करना चाहता हूं कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी धर्म के भारत के नागरिक को प्रभावित नहीं करता है। किसी भी भारतीय को इसे लेकर चिंता करने की आवश्‍यकता नहीं है।

नागरिकता संशोधन कानून से देश का कोई भी नागरिक चाहे वह किसी भी धर्म का हो प्रभावित नहीं होगा। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन दुर्भाग्‍यपूर्ण और अत्‍यंत दुखद हैं।

नागरिकता संशोधन कानून केवल उन लोगों के लिए है जिन्‍होंने वर्षों से बाहर उत्‍पीड़न का सामना किया है और जिनके पास भारत आने के अलावा और कोई जगह नहीं है। हम स्‍वार्थी तत्‍वों को हमें बांटने और अशांति पैदा करने की अनुमति नहीं दे सकते हैं।

बहस, चर्चा और मतभेद लोकतंत्र का अहम हिस्‍सा रहे हैं, लेकिन सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और सामान्‍य जन-जीवन में व्‍यवधान हमारे लोकाचार का कभी भी हिस्‍सा नहीं रहा।

यह समय शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का है। मेरी सभी से अपील है कि वे अफवाह और झूठ फैलाने वालों से बचें।

Rohit Gangwal
By Rohit Gangwal , December 18, 2019

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.