पीएम मोदी द्वारा बताए गए ये योगासन अपनाएं और बेहतर स्वास्थ पाएं

21 जून, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल की तरह पुरे विश्व में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाने वाला है। जिसकी तैयारियाँ पिछले कई समय से की जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर योग करते हुए कुछ एनिमेटेड वीडियो पोस्ट किये हैं। पीएम मोदी द्वारा पोस्ट किए गए इन योगासनों को अगर आप अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाते है तो यक़ीनन बेहतर स्वास्थ्य के साथ साथ अन्य शारीरिक लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। आइये जानते है पीएम मोदी द्वारा पोस्ट किये गए योगासनों के बारे में –

सूर्य नमस्कार | Surya Namaskar

सुबह सूर्योदय के समय की जाने वाली इस क्रिया को सूर्य नमस्कार कहा जाता है क्योंकि इस क्रिया के जरिये सूर्य देवता की पूजा की जाती है। सूर्य नमस्कार को 12 अलग – अलग चरणों में किया जाता है और सभी का अपना अलग नाम होता है। इसे हर आयु वर्ग का व्यक्ति बहुत ही आसानी से कर सकता है। वीडियो में देखें कैसे करते हैं सूर्य नमस्कार –

सेतु बंधासन | Bridge Pose

सेतु बंधासन को ब्रिज पोज़ के नाम से भी जाना जाता है। अगर आपका कार्य अधिक समय तक एक स्थान पर बैठकर किया जाने वाला है तो यह योगासन आपको नियमित करना चाहिए। इसके अभ्यास से आप कमर दर्द, पीठ दर्द और मांसपेशियों में होने वाले खिंचाव को दूर कर सकते है। साथ ही अन्य कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। वीडियो में देखें कैसे किया जाता है सेतु बंधासन –

शलभासन | Salabhasana

मजबूत कलाई, पीठ की मांसपेशियों और स्पोंडिलिटिस की रोकथाम के अलावा पेट और कमर की चर्बी को कम करने के लिए आप शलभासन का अभ्यास जरूर करें।

भुजंगासन | Bhujangasana

भुजंगासन के नियमित अभ्यास से पीठ दर्द में आराम तो मिलता ही है साथ ही महिलाओं को मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं से भी राहत दिलाता है। देखें वीडियो

ताड़ासन | Tadasana

ताड़ासन का अभ्यास बच्चों के लिए बहुत ही फ़ायदेमंद होता है। यह बच्चों के शारीरिक विकास में बहुत मददगार साबित होता है।

यह तो सभी जानते है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी खुद को फिट रखने के लिए योगासन करते है और वे चाहते है कि देश का हर व्यक्ति अपनी नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करे, ताकि सभी स्वस्थ और फिट रहने के साथ साथ बीमारियों से भी दूर रहें। पीएम मोदी अब तक करीब 10 से ज्यादा योगासनों के एनिमेटेड वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर चुके हैं।

Rohit Gangwal
By Rohit Gangwal , June 19, 2019

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.