पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा देश का विकास

केंद्रीय मानव संसाधन राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को यहां अतिथिगृह में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे गांवों में जाएं और केंद्र सरकार द्वारा जनता के व्यापक हित में किए गए कार्यों से उन्हें अवगत कराएं।

निजी कार्यक्रम में भाग लेने आए राज्यमंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव के समय देश की जनता से जो वादा किया था उसे एक- एक पूरा कर रहे हैं। नोटबंदी उनका सबसे क्रांतिकारी और साहसिक कदम था। मोदी द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा विदेशों में हो रही है। इसका असर उतर प्रदेश के चुनाव में भी पड़ा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर उनके संदेशों को पहुंचाने की अपील की। कहा कि पीएम मोदी बिहार का भी विकास चाहते हैं, लेकिन बिहार के विकास के लिए सरकार द्वारा जो धनराशि दी जाती है, उसका सही उपयोग नहीं हो पाता है। इस मौके पर रालोसपा के जिलाध्यक्ष सुभाषचंद्र यादव, पप्पु वर्मा, जगरनाथ यादव आदि लोग भी उपस्थित थे। इसके पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

admin
By admin , May 8, 2017

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.