पीएम मोदी के भरोसे व शाह के नेतृत्व की जीत : शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से असम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिली बढ़त व अन्य राज्यों में बढ़े जनाधार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति बढ़ता भरोसा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व की जीत करार दिया है।

shivraj-singh-chouhan

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के हर वर्ग व हिस्से में भाजपा की स्वीकार्यता बढ़ रही है। इस बात का प्रमाण असम, तामिलनाडु केरल और पश्चिम बंगाल के चुनावों के नतीजे हैं। असम में भाजपा सत्ता हासिल करने जा रही है, जबकि तीन अन्य राज्यों में भाजपा का जनाधार बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को मिली सफलता बताती है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह जीत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह के नेतृत्व की जीत है।

admin
By admin , May 20, 2016

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.