सरकार के दो साल पूरे होने पर सहारनपुर में होंगे मोदी

राजग सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर में होंगे। 26 मई को मोदी वहां रैली को संबोधित करेंगे। अगले साल के शुरूआत में उत्तरप्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी के सहारनपुर रैली को अहम माना जा रहा है। राजग सरकार के पहले साल के अवसर पर भी मोदी उत्तरप्रदेश में मथुरा के नांगला चंद्रभान में रैली की थी, जो जनसंघ के संस्थापक दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली है।

modijiदरअसल उत्तरप्रदेश प्रधानमंत्री के सभी कार्यक्रमों में प्राथमिकता पर रहा है। पीएम ने कुछ दिन पहले ही उज्ज्वला योजना की शुरुआत पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से की थी। सहारनपुर को दूसरी वर्षगांठ पर रैली के लिए चुनने को इसी कड़ी में माना जा रहा है। लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश ऐतिहासिक सीटें हासिल करने वाली भाजपा की नजर विधानसभा चुनाव में भी ऐसी ही सफलता हासिल करने की है। लेकिन इसके लिए पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भाजपा को लोकसभा चुनाव जैसा ही प्रदर्शन करना होगा।

पश्चिमी यूपी में लगभग एक तिहाई विधान सभा सीटें हैं। हाल के वर्षो में सपा के शासन में इस क्षेत्र में सांप्रदायिक दंगे भी हुए हैं। लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई रालोद विधानसभा चुनाव में वापसी की कोशिश कर रही है। इसके लिए बीच-बीच में दूसरे दलों के साथ गठबंधन की चर्चा भी चलती रही है।

admin
By admin , May 19, 2016

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.