modi sarkar ke liye saal 2018 kyon hai behad khaas

जानिए, मोदी सरकार के लिए साल 2018 क्यों है बेहद खास

मोदी सरकार के लिए साल 2018 में कई मायनों में बेहद खास माना जा रहा है। इस साल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव और कई जगह पर लोकसभा के उपचुनाव होने वाले हैं। इतना ही नहीं अगले साल 2019 में आम चुनाव होने वाले है और केंद्र सरकार अब एक रणनीति के तहत आगे बढ़ना चाहेगी।

फरवरी माह में नॉर्थ – ईस्ट के राज्य मेघालय, त्रिपुरा और नागालैंड में विधानसभा चुनाव होने वाले है। साथ ही मिजोरम में भी इसी साल चुनाव होने वाले है। इतना ही नहीं बीजेपी शासित राज्य छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे और बीजेपी यहां फिर से सत्ता पर काबिज होने का मौका हासिल करने की हर कोशिश में है। वहीं दक्षिण भारत के 224 विधानसभा सीटों वाले कर्नाटक में भी चुनाव होने वाले है।

विधानसभा चुनावों के अलावा कई राज्यों में लोकसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर, बिहार की अररिया, जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग, महाराष्ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीटों पर फरवरी के बीच उपचुनाव होंगे।

Prabhat Sharma
By Prabhat Sharma , January 30, 2018

RELATED POSTS

Copyright 2018 | All Rights Reserved.